Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

जीआरपी की तत्परता से मुर्शिदाबाद की लापता नाबालिग लड़की सुरक्षित बरामद

पुलिस ने कहा कि त्वरित कार्रवाई और समन्वय के चलते एक नाबालिग को सुरक्षित उसके घर वापस भेजा जा सका

23 Feb 2026

जीआरपी की तत्परता से मुर्शिदाबाद की लापता नाबालिग लड़की सुरक्षित बरामद

काटवा। रेलवे पुलिस (जीआरपी) की सतर्कता से मुर्शिदाबाद जिले से लापता एक नाबालिग लड़की को सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। घटना हावड़ा जीआरपी जिले के अंतर्गत कटवा रेलवे स्टेशन की है।
सोमवार को जीआरपी की ओर से बताया गया कि मुर्शिदाबाद जिलांतर्गत शक्तिपुर थाना से सूचना मिली थी कि एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की लापता है। सूचना मिलने के बाद जीआरपी ने अपने सभी संबंधित पोस्टों को अलर्ट किया और लड़की की तलाश शुरू की गई। तलाशी के दौरान रविवार को जीआरपी की एक टीम ने काटवा जीआरपी थाना क्षेत्र के प्लेटफॉर्म नंबर-(दो) पर एक नाबालिग लड़की को संदिग्ध अवस्था में देखा। टीम का नेतृत्व सहायक उप निरीक्षक रामजान अली कर रहे थे, जिनके साथ महिला कांस्टेबल नीलांजना प्रमाणिक भी मौजूद थीं।
शक्तिपुर थाना द्वारा उपलब्ध कराए गए विवरण और तस्वीर से लड़की की पहचान की पुष्टि होने के बाद उसे सुरक्षित रूप से काटवा जीआरपी थाना लाया गया और चाइल्ड फ्रेंडली कॉर्नर में सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया। पूछताछ के दौरान लड़की ने अपनी पहचान बताई, जो उपलब्ध जानकारी से पूरी तरह मेल खाती थी।
बाद में काटवा जीआरपी से सूचना मिलने पर शक्तिपुर थाना के पुलिस अधिकारी नाबालिग लड़की के अभिभावकों के साथ मौके पर पहुंचे। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद लड़की को सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस ने कहा कि त्वरित कार्रवाई और समन्वय के चलते एक नाबालिग को सुरक्षित उसके घर वापस भेजा जा सका।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जीआरपी की तत्परता से लापता नाबालिग लड़की सुरक्षित बरामद
पुलिस ने कहा कि त्वरित कार्रवाई और समन्वय के चलते एक नाबालिग को सुरक्षित उसके घर वापस भेजा जा सका





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News